उझानी में ट्रेन से छह गोवंशीय पशुओं की कटकर मौंत, जेसीबी से हटाए गए टुकड़े
उझानी।रेलवे ट्रैक पर घूम रहे छह गोवंशीय पशु ट्रेन की चपेट में आकर कट गए।पशुओं के शव के टुकड़े ट्रैक और पटरियों के बीच पड़े मिले।राहगीरों के जरिये मामला पशु प्रेमियों के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने रेलवे सेवा की आईडी पर ट्विट कर दिया।अपरांह में मृत पशुओं को दफन करने का काम शुरू हो पाया।

रेलवे सेवा की ओर से पशुप्रेमी को जवाब में असुविधा के लिए खेद जताया गया।इसके बाद पूर्वाह्न में स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर से जेसीबी मंगवाकर ट्रैक के आसपास से मृत पशुओं के टुकड़ों को हटवाया। उन्हें गड्ढे खोदकर दफनाए जाने का काम अपराह्न तक चला।पशुप्रेमी ने हादसा शुक्रवार दिन में होने का अंदेशा जताया है, लेकिन उन्हें समय रहते नहीं हटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।बता दें कि रेलवे ट्रैक पर कछला और शेखूपुर के बीच पहले भी छुट्टा पशु ट्रेन से कट चुके हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

