अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

टीचर के थप्पड़ मारते ही वहीं गिर पड़ा 6 साल का मासूम, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

On: August 20, 2026 9:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के वन टाउन इलाके में गुरुवार को एक छह साल के लड़के की मौत हो गई। आरोप है कि उसके टीचर ने क्लासरूम में उसके कपड़े पकड़कर उसे थप्पड़ भी मारा, जिसके चलते डर के मारे इस मासूम की मौत हो गई। लिटिल गार्डन्स स्कूल में UKG के छात्र प्रणय तेजा को किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल लाने पर मृत) घोषित कर दिया गया। बच्चे के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि मारपीट के कारण मासूम की मौत हुई।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला तब सामने आया जब क्लासरूम का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फुटेज में दिख रहा है कि टीचर लड़के को अपनी ओर खींचकर उसके कपड़े पकड़कर खींचने की कोशिश कर रही है, ऐसा लग रहा है कि होमवर्क चेक करने के दौरान उसे शर्मिंदा करने के लिए टीचर ने ऐसा किया। लड़का रोता है और रोकने के लिए हाथ हिलाता है। टीचर रुकती है, उससे कुछ कहती है और उसके गाल पर थप्पड़ मार देती है। लड़का कुछ पल के लिए सुन्न खड़ा रहता है। फिर वह टीचर के ऊपर ही गिर पड़ता है। बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने अपनी जान दे दी थी। युवती ने अपने सुसाइड नोट में दर्दनाक बात लिखी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply