अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नाबालिग छात्रा से मौलवी ने किया दुष्कर्म, किडनैप कर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोचा

On: August 20, 2026 9:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मदरसे के शिक्षक ने स्टूडेंट के साथ अपने रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। मदरसे के मौलवी द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी की गई है। यह आरोप किसी आम व्यक्ति पर नहीं बल्कि दीनी तालीम देने वाले मौलवी पर लगा है।

नाबालिग को फर्रुखाबाद ले जा रहा था मौलवी

21 साल के मौलवी ने मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा संग यौन शोषण की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं छात्रा को आरोपी अपने साथ फर्रुखाबाद ले जा रहा था। इसी दौरान बच्ची की तलाश में परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

जामा मस्जिद के मदरसे की छात्रा थी लड़की

जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की इलाके में स्थित जामा मस्जिद के मदरसे की छात्रा थी। करीब 2 साल पहले से फर्रुखाबाद जिले के बंथल शाहपुर थाना क्षेत्र के जहानगंज निवासी अब्दुल समद मदरसे में बच्चों को दीनी तालीम देने आया और नाबालिक छात्रा का ब्रेन वाश कर उससे नजदीकियां बढ़ाई और शादी का झांसा देकर पिछले 1 साल से उसका यौन शोषण कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

एक साल से घिनौनी वारदात को दे रहा था अंजाम

परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों की छुट्टी के बाद मदरसे में ही करीब एक साल से समद उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम देता रहा। जानकारी के अनुसार, देर रात छात्रा को मौलवी ने बुलाया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर अपने साथ फर्रुखाबाद ले जा रहा था।

मौलवी को घेर कर दबोचा गया

परिजनों को जब बेटी घर से गायब मिली तो तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान मौलवी गांव से छात्रा को साथ लेकर भागते हुए रास्ते में दिखाई दिया, जिस पर छात्रा के घर वालों के चिल्लाने पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और उन्हें घेर लिया।

शादी का झांसा देकर कई बार किया रेप

दोनों को छात्रा के परिजनों ने पकड़ कर स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को साथ थाने ले गई। पूछताछ में पीड़िता ने अपने साथ हुई दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात का पुलिस से जिक्र किया। पीड़िता का आरोप है कि मौलवी ने मदरसे में उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष पीके राव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजने के बाद बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply