जमीन के चलते विवाद: घर में घुसकर मारपीट करने बाले सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
वजीरगंज।जमीन के विवाद के चलते घर में घुसकर की मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।गांव अमरोली निवासी अनेकपाल पुत्र महावीर सिंह ने आठ जुलाई को अधिकारियों से की शिकायत में कहा है कि जगह पर अवैध कब्जा को लेकर रवेंद्र सिंह,धर्मंद्र कुमार, आकाश, सूरज, लज्जा देवी,प्रीती देवी,रेनू देवी ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की।आरोप है कि न्यायालय बिसौली में वाद चल रहा था।गांव में अमीन जांच करने पहुंचे थे।जिससे विपक्षियों ने एक राय लाठी-डंडा लेकर घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट के बाद पीड़ित अनेकपाल ने शोर मचाया।


