रिहाई से एक दिन पहले बदायूं के कैदी की मौत, बरेली केंद्रीय कारागार में था बंद..
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव वृंदावन निवासी 58 वर्षीय कैदी महेंद्र की बरेली केंद्रीय कारागार में मौत हो गई। मृतक के भाई बेचेलाल ने बताया कि महेंद्र ढाई साल से बदायूं जेल में पॉस्को एक्ट के मामले में सजा काट रहा था।दो दिन पहले उसे बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। सजा पूरी होने पर शनिवार को उसकी रिहाई होनी थी।


