भांजे के लिए रिश्ता देखने आ रहे लोगों की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर..
बाइक पर सवार पिता पुत्र सहित तीन घायल पुत्र की मौके पर ही हुई मौत, पिता के पैर कटे
तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बाइक चालक को किया मृतक घोषित, दोनों घायलों को
प्राथमिक उपचार के बाद भेजा जिला चिकित्सालय
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के ग्राम रिसौली निवासी अजय पुत्र धर्मेंद्र 22 वर्ष अपने पिता धर्मेंद्र, रामवीर पुत्र बुद्धि के साथभांजे के रिश्ते के लिए बाइक पर सवार होकर बिसौली सहसवान मार्ग होते हुए नगर के मोहल्ला अकबराबाद रिश्तेदारी में आ रहे थे।जहां सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर के निकट पीछे से तीव्र गति से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 81 सीटी 2199 ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।जिससे बाइक चालक अजय की गंभीर रूप से घायल होने पर मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसके पिता धर्मेंद्र के पैर कट गए तथा बाइक पर सवार रामवीर पुत्र बुद्धि भी घायल हो गए।

रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)
