अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

On: November 2, 2025 5:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,

पुलिस ने मृतका के शव को सील करके पीएम को भेजा

सहसवान।भाई ने पीआरबी को सूचना देकर अवगत कराया कि उसके पति ने बहन के साथ मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आला अफसर को मामले की जानकारी दी।
नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी कॉलर हुमेंरा पत्नी शानू ने पीआरबी 5403 द्वारा मोबाइल से सूचना दी कि पीआरबी पर इवेंट नं0- 04554 समय 9.38 कि मेरी बहन हसीन बानो पत्नी रागिव निवासी मो0 रुस्तम टोला के साथ उसके पति ने मारपीट की है और उसकी मृत्यु हो गयी है।

इस सूचना पर थाना सहसवान पुलिस मौके पर पहुँची तो हसीन बानो उम्र करीब 42 वर्ष पत्नी रागिव निवासी मो0 रुस्तम टोला थाना सहसवान संदिग्ध अवस्था में मृत मिली।मृतका हसीन बानो के बच्चे द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि मृत माता की मृत्यु उसके ही पति(पिता द्वारा)रागिव द्वारा गला घोटकर की गयी है ।
मृतका का पति रागिव मौके से फरार हो गया है।मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सील करके जिला मुख्यालय पीएम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply