अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi में MCD उपचुनाव का बजा बिगुल, 12 सीटों पर इस दिन होगा मतदान

On: October 29, 2025 8:17 AM
Follow Us:
Delhi
---Advertisement---

नई दिल्ली। राजधानी Delhi में एमसीडी की 12 सीटों के लिए उपचुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य चुनाव आयोग ने 30 नवंबर को मतदान की तारीख घोषित की है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इन 12 में से 11 सीटें इस साल पार्षदों के विधायक चुने जाने के कारण खाली हुई थीं, जबकि द्वारका-बी वार्ड की सीट पिछले साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में कमलजीत सहरावत के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी।

Delhi-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 200 पार होने पर सांस लेना हो रहा मुश्किल

गौरतलब है कि शालीमार बाग सीट भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विधायक चुने जाने के कारण उपचुनाव में खाली हुई थी।

इन 12 सीटों में से तीन पहले आप और नौ भाजपा के पास थीं। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के सचिव आदेश्वर कांत द्वारा जारी चुनाव अधिसूचना के अनुसार, चुनाव अधिसूचना 3 नवंबर को जारी की जाएगी।

Delhi शालीमार बाग सीट भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विधायक चुने जाने के कारण उपचुनाव में खाली हुई थी।

उम्मीदवार 3 से 10 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, और 15 नवंबर तक नामांकन वापस लेने का विकल्प होगा। आयोग के अनुसार, चुनाव की तारीख घोषित होते ही सभी 12 सीटों पर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply