नयी दिल्ली: Rahul Gandhi : कांग्रेस आलाकमान ने केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को बैठक कर विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की।
बिहार चुनाव में Rahul Gandhi की एंट्री, 29 अक्टूबर को तेजस्वी यादव संग पहली सभा
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पार्टी के केरल के प्रभारी दीपादास मुंशी, के सी वेणुगोपाल, शशि थरूर, प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ, के. सुधाकरन, रमेश चेन्निथला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
Rahul Gandhi
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य की राजनीतिक स्थिति के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने तथा प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने को लेकर चर्चा हुई।

