अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

किन्नर के घर डकैती डालने बाले 9 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार…

On: October 27, 2025 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

किन्नर के घर डकैती डालने बाले 9 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार…

 नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती की वारदात को दिया था अंजाम

 बदायूं में गन पॉइंट पर किन्नर के घर डकैती डालने वाले नौ डकैतों को पुलिस ने सातवें दिन मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो डकैत घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार डकैतों के पास से पुलिस ने 700 ग्राम सोना, दो किलो 200 ग्राम चांदी, आठ लाख 35 हजार रुपये नगद, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

दरअसल,फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी में मंगलवार, 21 अक्तूबर की सुबह टीना किन्नर के घर रसोईघर की खिड़की काटकर नकाबपोश बदमाश घुस गए।बदमाशों ने टीना,उनके भाई विजय और विजय की पत्नी को गन पॉइंट पर लेकर घर में डकैती डाली। डकैतों ने पहले टीना, विजय और उनकी पत्नी के पहने हुए गहने व जेवर उतरवाए।जब उन्होंने विरोध किया तो डकैतों ने उनके साथ मारपीट भी की।इसके बाद डकैतों ने टीना और विजय को एक कमरे में बंद कर दिया और धमकी दी कि अगर बोले तो जान से मार देंगे।पूरा घर खंगालने के बाद वे मौके से फरार हो गए।जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी ले गए। घटना के बाद विजय, टीना और उनके परिवार के लोग ओरछी पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला।इसके बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा तो थाना पुलिस ने अधिकारियों को गुमराह करते हुए चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज किया, जिसमें यह तक नहीं बताया गया कि क्या-क्या सामान चोरी हुआ। फिलहाल, पुलिस ने नौ डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि फैजगंज बेहटा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगोली तिराहे से जाने वाले कच्चे रास्ते के पास कुएं की कुंडी पर कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों के पास जाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें नाजिम और तैय्यब के पैरों में गोली लग गई।इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर नाजिम और तैय्यब समेत कुल नौ डकैतों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 700 ग्राम सोने के आभूषण, दो किलो 200 ग्राम चांदी के जेवर, आठ लाख 35 हजार रुपये नगद, दो तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किए गए।एसएसपी ने बताया कि यह गैंग कई जिलों में चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। इसमें अमरोहा और संभल जिले के बदमाश शामिल हैं।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!