अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए गंभीरता से काम कर रही दिल्ली सरकार : CM Rekha Gupta

On: October 26, 2025 8:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नयी दिल्ली : दिल्ली की CM Rekha Gupta ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

अभी तक नहीं है दिल्ली सरकार के पास अपना ‘लोगो’, CM Rekha Gupta ने गठित की विशेष समिति

CM Rekha Gupta ने आज शालीमार बाग विधानसभा स्थित वैशाली में मिनी रीसाइक्लर मशीन का लोकार्पण करते हुए कहा कि सरकार ने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के लिए फिलहाल 16 नई स्मॉल रीसाइक्लर मशीनें मंगाई हैं। उनकी सरकार पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक पोर्टेबल मशीनें सीवर लाइनों की सफाई, गाद निष्कासन, जेटिंग और सक्शन जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस है। इस मशीन के उपयोग से सीवर सफाई कार्य अब अधिक प्रभावी, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से किया जा सकेगा। इस प्रकार की 16 मशीनों को ऑर्डर दिया जा चुका है। जरूरत के हिसाब से और मशीनों भी खरीदी जाएंगी। ये मशीनें विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाली सीवर ब्लॉकेज समस्याओं के त्वरित समाधान में बेहद उपयोगी साबित होंगी।

CM Rekha Gupta ने कहा कि वैशाली क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़कों, नालों और सीवर से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही थी, जिनका अब स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीवर लाइन और वॉल-टू-वॉल आरएमसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को जलभराव, सीवर जाम और टूटी सड़कों जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में बिजली रखरखाव के लिए भी एक अत्याधुनिक मशीन खरीदी है, जो बिना बिजली काटे और लाइन बाधित किए चलती लाइन पर ही मरम्मत कार्य करने में सक्षम है। उनकी सरकार पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

 

CM Rekha Gupta ने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के लिए फिलहाल 16 नई स्मॉल रीसाइक्लर मशीनें मंगाई हैं

यमुना नदी की सफाई, जल शोधन परियोजनाएं, अंडरग्राउंड वायरिंग, स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम और वृक्ष ट्रांसप्लांटेशन जैसे कई इनोवेटिव परियोजनाए तेजी से प्रगति पर हैं। दिल्ली आज तकनीक और पर्यावरण संतुलन के संगम पर खड़ी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!