अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- बिल्सी के युवक की सड़क हादसे में मौतः बारात से लौटते समय परोली गांव के पास मिला शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

On: April 21, 2026 8:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*बिल्सी के युवक की सड़क हादसे में मौतः बारात से लौटते समय परोली गांव के पास मिला शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी*

बदायूं: जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में परोली गांव के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता रतन सिंह पुत्र दुर्गाचरण ने बताया कि सोमवार को उनके गांव से राहुल पुत्र मोर सिंह की बारात बिसौली थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव गई थी

अर्जुन सिंह भी इस बारात में शामिल था। बारात मंगलवार तड़के सुबह लगभग तीन-चार बजे वापस हुई। कुछ लोगों का दावा है कि अर्जुन सिंह बारात की बस में घर आने के लिए सवार हुआ था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना मिली कि अर्जुन सिंह का शव परोली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। इस खबर से परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने इस घटना में बस स्टॉप पर लापरवाही सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है।

बिल्सी के क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि मामले में गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। परिजनों के अनुसार, अर्जुन सिंह की शादी 2022 में बिल्सी में हुई थी और उसकी ढाई वर्ष की एक बेटी है। वह पुताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Moradabad News : अग्निशमन विभाग में मनाई गई गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Amroha News : भव्यता के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

समूह सखी दीदियों की 5 प्रमुख मांगों को लेकर बदायूं में एक दिवसीय धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरे टेंपो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक व तीन अन्य सहित चार लोगों के विरुद्ध हुआ मुकदमा पंजीकृत

सरेराह गुंडागर्दी:  इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में घुसकर हमला, तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Amroha News : 02 अक्टूबर को जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा ‘रिफॉर्म उत्सव’

Leave a Reply