अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बरेली-मथुरा हाईवे पर लगा भीषण जाम, दरोगा ने ट्रैक्टर चालक को डंडा मारा, किसानों का हंगामा..

On: October 16, 2025 7:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बरेली-मथुरा हाईवे पर लगा भीषण जाम, दरोगा ने ट्रैक्टर चालक को डंडा मारा, किसानों का हंगामा..

बदायूं।उझानी में धान लदी ट्रॉलियों और जल्दी निकलने की कोशिश में जुटे यात्री वाहनों की वजह से आज बृहस्पतिवार सुबह तीन घंटे तक बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम खुलवाने की कोशिश में जुटे दरोगा पर ट्रैक्टर चालक को डंडा मारने का भी आरोप लगा है। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। इसके चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

बरेली-मथुरा हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने जाम की शुरुआत प्रात: करीब नौ बजे से हो गई।धर्मकांटों पर धान की तौल कराकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों मंडी परिसर में जाने के लिए बढ़ीं, तभी हाईवे से होकर कासगंज और बदायूं की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक जल्दबाजी में दिखे।जेसीबी और ट्रक चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच होकर आगे निकलने की कोशिश की तो जाम लग गया।आधा घंटे में ही हाईवे के दोनों ओर रोडवेज बसों और ट्रकों समेत सैकड़ों वाहन की लाइन लग गई।

दरोगा ने ट्रैक्टर चालक को मारा डंडा:-जाम में वाहनों के फंसने की सूचना के बाद कोतवाली से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को आड़े हाथ ले लिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव लऊआ निवासी ट्रैक्टर चालक शोभित ने बताया कि एक दरोगा ने उन्हें डंडा मार दिया। यह देख किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।किसानों के गुस्से को देख पुलिसकर्मी पीछे हटने को मजबूर हो गए।बाद में कोतवाली से कई और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।उन्होंने हस्तक्षेप कर आवागमन सुचारू कराया। पूर्वाह्न तक यात्री वाहन भी फंसे नजर आए।जाम में फंसे वाहनों में शव वाहन को भी आगे निकलने का मौका नहीं मिल पाया। बता दें कि छह- सात दिनों से हाईवे पर रोजाना जाम लग रहा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!