अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- समाधान दिवस में प्राप्त 6 शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

On: October 11, 2025 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना मुजरिया समाधान दिवस*

#समाधान दिवस में प्राप्त 6 शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण#

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूँ( सहसवान) जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को थाना मुजरिया में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में भूमि व राजस्व विवाद से संबंधित कुल 06 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का निस्तारण करा दिया गया। डीएम ने कहा कि पुलिस अधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें। आम जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें। प्रबुद्ध जनों व गणमान्य लोगों के संपर्क में रहे। छोटी से छोटी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। डीएम ने कहा कि भूमि व राजस्व विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह आईएएस साइ आश्रित शाखमूरी सहित राजस्व ब पुलिस विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!