बदायूं में महिला से दुष्कर्म..पति से मिलाई कर लौट रही थी, रास्ते में युवक ने दबोचा, खेत में की दरिंदगी
बदायूं।बिल्सी क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़ित महिला ने बताया कि वह नौ अक्तूबर को जेल में पति से मिलाई करने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में सुल्तान नाम के युवक ने पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया।महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की।उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेजा गया।

हिस्ट्रीशीटर है महिला का पति:-महिला का पति हिस्ट्रीशीटर है।वह जेल में बंद है। महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली ही रहती है। आरोप है कि युवक पहले भी कई बार महिला के साथ छेड़खानी कर चुका है।इसकी रिपार्ट भी थाने में दर्ज की गई। अब दुष्कर्म की धारा में आरोपी पर कार्रवाई की है।इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। विवेचना शुरू की गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

