मध्य रात्रि को नाबालिक पुत्री को घर से ले गए थे बहला फुसलाकर, पीछा करने पर बस अड्डे पर छोड़कर आरोपी हुए फरार
माता ने दो सगे भाइयों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं : जनपद बदायूं के थाना कादर चौक क्षेत्र के एक ग्राम निवासिनी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती रात मध्य रात्रि 1:00 बजे के लगभग उसकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को ग्राम के ही राजेश,रिबनेस पुत्रगण नेत्रपाल निवासी ग्राम बहला फुसलाकर घर से ले गए।


