टीवीएस भारत में अपनी पहली एडवेंचर बाइक TVS Apache RTX 300 को फेस्टिव सीजन में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह 15 अक्टूबर 2025 को बाजार में आएगी। इसमें 299.1cc का इंजन है जो 35 PS की पावर देगा। बाइक में LED हेडलैम्प ऊंचा विंडस्क्रीन और 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर अलॉय व्हील सेटअप होगा।
TVS Apache RTR 160: Sporty Evolution in the 160cc Segment
TVS Apache RTX 300 का डिजाइन
Apache RTX 300 में एडवेंचर-बाइक स्टाइलिंग है, जिसमें LED हेडलैम्प सेटअप, ऊंचा विंडस्क्रीन और मस्कुलर टैंक एक्सटेंशन्स देखने के लिए मिलेगा। इसमें हाई-माउंटेड फ्रंट बीक और नकुल गार्ड्स दिए जाएंगे, जो इसे और भी स्पोर्टी बनाने का काम करेंगे। इसके इंजन में केसिंग ब्रश्ड-गोल्डन फिनिश देखने के लिए मिलेगा, जबकि ब्लैक अलॉय व्हील्स और लंबी ट्रैवल सस्पेंशन बाइक को रग्ड लुक देने का काम करेंगे।

