अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर संघ कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में नगर सहसवान में किया पथ संचलन 

On: October 5, 2025 6:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर संघ कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में नगर सहसवान में किया पथ संचलन 

संघ शताब्दी वर्ष पर कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

भीड़ ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

कार्यकर्ताओं में दिखा बेहद उत्साह, पथ संचलन देखने के लिए भारी तादाद में सड़कों एवं छतो पर खड़े देशभक्ति लोगों ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

सहसवान (बदायूं) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (विजयदशमी पर्व) के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाए जाने के लिए गए निर्णय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश के साथ नगर में एक साथ कदमताल करते हुए विशाल पथ संचलन किया।

पथ संचलन से पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोक माहेश्वरी (व्यवसाई) ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयदशमी पर्व पर हुई थी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने आप में एक राष्ट्र की सेवा करने वाला राष्ट्रभक्ति है।और प्रत्येक व्यक्ति वह राष्ट्रभक्त है। जिसमें राष्ट्रभक्ति की भावना है।और जो राष्ट्रभक्ति से पूर्ण रूप से उत्प्रोत है।और वही सच्चा राष्ट्रभक्त है। जिसमे राष्ट्र के प्रति त्याग, समर्पण की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है।इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ राम शंकर सहप्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की स्थापना (यात्रा) पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र को समर्पित है।यह पथ संचलन संगठन की शक्ति चरित्र निर्माण और समाज को संगठित करने के दृढ़ संकल्प को मजबूत करता है।

सह प्रांत शारीरिक शिक्षण ने संघ के 100 वर्षों के इतिहास और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई सहभागिता भूमिका पर प्रकाश डाला।
इससे पूर्व पूर्ण गढ़वेश में हजारों की तादाद में एकत्रित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओ ने प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान से एक निष्ठावान,जुझारू, सक्रिय,कर्मठ,विन्रमशील,निडर,निर्भीक,कर्तव्य परायण के रूप में अपने आप को प्रदर्शित करते हुए, ढोलकी धुन पर एक साथ कदमताल का प्रदर्शन करते हुए संघ कार्यकर्ताओं का पथ संचलन प्रमुख मार्ग बाजार विल्सन गंज रोड नवादा नीची निनोर बस्ती अकबराबाद चौराहा जहांगीराबाद चौराहा नयागंज नवादा रोड से होता हुआ पथ संचलन का प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर जाकर समापन हो गया।पहले से निर्धारित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पद संचलन के कार्यकर्ताओं पर सड़क के दोनों ओर तथा घरों की छतो पर खड़े हजारों की तादाद में एकत्रित राष्ट्रभक्त महिला पुरुष एवं बच्चों ने पुष्प बरसाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया ।समापन के उपरांत संघ कार्यकर्ता अपने अपने घरों को वापस चले गए इससे पूर्व प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर नगर के अलावा दूर-दराज से आए संघ कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से जलपान कराया गया।पथ संचलन की व्यवस्था की बागडोर पुलिस प्रशासन के अलावा संघ कार्यकर्ताओं ने भी स्वयं संभाली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक माहेश्वरी ने की।इस मौके पर नगर संघ संचालक आलोक,शरद अत्री नगर प्रचारक विमल सिंह संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद नगर कार्यवाहक गोपाल सह नगर कार्यवाहक नितिन, नरेंद्र,रामावतार,आलोक,रंजीत कौशिक,सुरजीत कौशिक,अतुल सक्सेना फौजी सहित हजारों की तादाद में संघ कार्यकर्ता उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

कचहरी बनी जंग का मैदान: कलक्ट्रेट में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक का सिर फटा

Leave a Reply