अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उझानी नगर के समाजसेवी विवेक भारद्धाज ने उठाई आवाज

On: October 4, 2025 2:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उझानी नगर के समाजसेवी विवेक भारद्धाज ने उठाई आवाज

मुख्य मार्ग की कई माह से टूटी पड़ी सड़क की पटरी पर समाज सेवी हुआ घायल

समाजसेवी ने अज्ञात ठेकेदार के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

समाजसेवी विवेक भारद्वाज की नगर में हो रही है चारों तरफ प्रशंसा

बदायूं: बदायूं जनपद के कस्बा उझानी में नगर पालिका परिषद द्वारा उझानी बदायूं मार्ग के मध्य कल्याण सिंह चौक से मुख्य बाजार को जाने वाले मार्ग के दोनों ओर सड़क चौड़ीकरण करने के नाम पर सड़क की ठेकेदार द्वारा कई माह से खुर्दबूर्द की गई पटरी पर निर्माण कार्य न होने से प्रत्येक दिन आवागमन कर रहे लोगो को चुटैल होने सिलसिला जारी है।अनेकों घटनाओं के बावजूद किसी भी पीड़ित ने लापरवाह ठेकेदार के विरुद्ध लापरवाही की आवाज नहीं उठाई परंतु नगर के मोहल्ला बिल्सी रोड उझानी निवासी समाजसेवी विवेक भारद्वाज पुत्र मुकंद कृष्ण भारद्वाज ने उपरोक्त टूटी-फूटी पटरी पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद लापरवाह ठेकेदार के विरुद्ध आवाज उठाते हुए थाना कोतवाली उझानी में लापरवाही का ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है लापरवाह ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही नगर में समाजसेवी विवेक भारद्वाज के निर्णय की जमकर प्रशंसा हो रही है।

समाजसेवीं विवेक भारद्धाज ने थाना उझानी कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कस्बा उझानी में कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति जाने वाले मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण करने के लिए सड़क की पटरी को कई माह पूर्व खुदाई करके क्षतिग्रस्त कर दिया था।पटरी क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में प्रत्येक दिन लोगों के घायल होने का सिलसिला भी पटरी क्षतिग्रस्त होते ही शुरू हो गया।कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन लोग उपरोक्त क्षतिग्रस्त पटरी पर घायल ना होते हो समाज सेवी विवेक भारद्धाज ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह उपरोक्त मार्ग से अपने घर लौट रहा था।की एक ई रिक्शा से बचने के प्रयास में वह उपरोक्त क्षतिग्रस्त पटरी पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जो ठेकेदार द्वारा कई माह पूर्व सड़क की पटरी क्षतिग्रस्त करके निर्माण के लिए डाली गई थी परंतु ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य की निर्माण अवधि के अंतर्गत निर्माण कार्य करा दिया होता तो प्रार्थी घायल नहीं होता और अन्य लोगों को भी घायल नहीं होना पड़ता इसके लिए निर्माण कार्य की कार्यदाई संस्था का ठेकेदार जिम्मेदार है पुलिस को दिए गए समाजसेवी विवेक भारद्वाज के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात ठेकेदार के विरुद्ध अपराध संख्या 419 धारा 285,125 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर गंभीर रूप से घायल समाजसेवी विवेक भारद्वाज को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा है।समाजसेवी विवेक भारद्धाज द्धाअरा लापरवाह ठेकेदार के विरुद्ध कराई गई रिपोर्ट की नगर में जमकर प्रशंसा हो रही है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!