अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्रंप की गाजा शांति पहल के लिए वैश्विक समर्थन को व्हाइट हाउस ने सराहा, PM Modi के पोस्ट का लिंक किया शेयर

On: October 3, 2025 8:16 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

PM Modi : युद्धग्रस्त गाजा में शांति के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वैश्विक समर्थन को व्हाइट हाउस ने सराहा है। बुधवार को जारी व्हाइट हाउस के बयान में ट्रंप की योजना पर विश्व के नेताओं की टिप्पणियां शामिल हैं जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी का भी उल्लेख है। व्हाइट हाउस के बयान में पीएम मोदी के पोस्ट का लिंक भी शामिल है।

‘विजयादशमी के दिन 100 साल पहले संघ की स्थापना संयोग नहीं था’, RSS के शताब्दी समारोह में बोले PM Modi

 

PM Modi राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा संघर्ष समाप्त करने की व्यापक योजना का स्वागत करते हैं

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया था , हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा संघर्ष समाप्त करने की व्यापक योजना का स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष समाप्त कर शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे। यह फलस्तीनी और इजरायली लोगों के लिए, साथ ही पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक शांति, सुरक्षा और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!