पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मई 2027 के पहले हफ्ते में 100 मील हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन के आयोजन की घोषणा की है। यह दौड़ माना पास (करीब 5,600 मीटर ऊंचाई) से शुरू होकर बद्रीनाथ और जोशीमठ से गुजरते हुए औली में समाप्त होगी। घोषणा धामी ने पिथौरागढ़ जिले के गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के दौरान की, जहां उन्होंने 70 किमी और 42 किमी वर्गों के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
इस आयोजन का मकसद सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना, उत्तराखंड के बॉर्डर इलाकों को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म के नक्शे पर लाना और स्थानीय युवाओं के लिए होमस्टे, गाइड, परिवहन, होटल और फूड बिजनेस के जरिए रोजगार-स्वरोजगार पैदा करना है। धामी ने आयोजन में सहयोग के लिए भारतीय सेना, ITBP और SSB का आभार जताया।
यह भी पढ़ें: मंत्री सुबोध उनियाल ने डलेर मेहंदी से मांगी माफी | Uttarakhand में खुली मिठाइयों पर एक्सपायरी तारीख अनिवार्य

