बालू खनन रोकने पहुंचे वनरक्षक पर सरिया से हमला, तीन बुग्गी जब्त..तीन पर रिपोर्ट
उझानी।पलिया में गंगा से बालू खनन का विरोध करने पर धंधेबाजों ने वनरक्षक पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। उन्हें घेरने की कोशिश भी की गई,लेकिन भाग जाने की वजह से उनकी जान बच गई।वन रक्षक ने तीनों धंधेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

चौसिंगा में तब तक आरोपी अपनी- अपनी बुग्गी से बालू अनलोड कर चुके थे। वनरक्षक ने पुलिस को भी फोन कर दिया। पुलिस पहुंची तो धंधेबाज मौके पर से भाग गए।पुलिस ने तीनों बुग्गियों को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने आरोपी विनेश, राजू पुत्र सुग्रीव और सुरेंद्र पुत्र नत्थू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसकी विवेचना कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को सौंपी गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

