डेढ़ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का जंगल में मिला शव..
भाई ने 15 सितंबर को थाना कोतवाली में लापता भाई की सूचना कराई थी दर्ज
24 सितंबर को पीड़ित भाई ने लापता भाई को ग्राम के ही दो लोगों के विरुद्ध गायब करने की नामजद कराई रिपोर्ट दर्ज
रिपोर्ट दर्ज होने के 15 घंटे बाद लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने किया बरामद, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने मृतक के शव को सील करके पीएम को भेजा
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी निवासी आदिल पुत्र मुन्ने खान ने थाना पुलिस को डेढ़ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए भाई आकिल की सूचना 15 सितंबर 2025 को दर्ज कराई थी।

इसी बीच पीड़ित आदिल ने थाना पुलिस को 24 सितंबर वर्ष 2025 को रात 11:31 पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके भाई को ग्राम के ही इसतकार पुत्र मुख्तार सावेश पुत्र शाहिद निवासी भीकमपुर टप्पा जामनी को लोगों ने डेढ़ माह पूर्व उनके साथ भाई आकिल को अंतिम बार गांव से बाहर जाते हुए देखा था सूचना मिलते ही पीड़ित भाई आदिल ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 401 धारा 140/1 के अंतर्गत रात्रि 11:31 पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
बताया जाता है की ग्रामीणों ने ग्राम गढोलिया पट्टी तासौल से घूरनपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर खेत में एक कंकाल पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उपरोक्त खेत से कंकाल बरामद कर लिया कंकाल बरामद होते ही 24 सितंबर को अपराध संख्या 401 पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ित आदिल को पुलिस ने अपने भाई की शिनाख्त के लिए मौके पर बुला लिया मौके पर पहुंचे आदिल तथा उसके परिजनों ने उपरोक्त कंकाल तथा कपड़ों की पहचान भाई आकिल के रूप में शिनाख्त की जैसे ही डेढ़ माह पूर्व लापता हुए आकिल के शव की शिनाख्त हुई परिजन दहाड़े मारकर वहीं रोने लगे।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह द्वारा मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का ब्लूप्रिंट तैयार करते हुए नक्शा नजीर एवं साक्षए एकत्रित किए तथा मृतक आकिल के शव को सील करके पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
पुलिस ने जैसे ही उठाया शव गर्दन कटकर अलग गिरी:-जानकार सूत्रों का कहना है।की पुलिस ने जैसे ही आकिल के शव को पीएम के लिए सील करने के लिए उठाया वैसे ही शव से गर्दन अलग होकर गिर गई जैसे ही गर्दन शव से अलग होकर गिरी पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए।जानकार सूत्रों का कहना है।की लाश इतनी गल गई थी।कि उसको छूते ही शरीर के हर अंग अलग हो रहे थे।जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।रिपोर्ट – एस.पी सैनी

