अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बरेली में चरस तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंड़ाफोड़, तीन नेपाली समेत चार आरोपी गिरफ्तार

On: September 24, 2025 10:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बरेली में चरस तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंड़ाफोड़, तीन नेपाली समेत चार आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ ने बदायूं के एक और नेपाल के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

बदायूँ। एसटीएफ बरेली इकाई ने मंगलवार को नेपाल से बिहार के रास्ते चरस तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंड़ाफोड़ कर दिया।टीम ने बदायूं के एक और नेपाल के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।चारों आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

लखनऊ एसटीएफ को अंतर राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी होने की सूचना काफी समय से मिल रही थी।एसटीएफ बरेली इकाई के एएसपी अब्दुल कादिर के नेतृत्व में टीम सूचना के आधार पर सुरागकशी में जुटी थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़ी गन्ना मिल के खंडहर में छापा मारकर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

साढ़े सात किलो चरस बरामद:-चारों के पास से साढ़े सात किलो चरस बरामद की गई।पूछताछ में चारों ने अपने नाम बदायूं के थाना बिनावर के गांव दियूरीजीत निवासी राकेश व नेपाल के थाना पोखरिया के गांव निचुटा वार्ड नंबर पांच निवासी भांटू, रोहित और कृष्णा बताया।एएसपी अब्दुल कादिर ने आरोपियों से पूछताछ की।

एएसपी बताया कि चारों आरोपी नेपाल से बिहार के रास्ते चरस लाते थे।और भारत के राज्यों में सप्लाई करते थे। इससे मोटा मुनाफा होता था और यह रकम आपस में बांट लेते थे।नेपाल से अच्छी गुणवत्ता वाली चरस खरीदकर उप्र समेत अन्य राज्यों में ऊंचे दाम पर बेचते थे।सुभाषनगर थाने में चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ अग्निकांड में मृत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व निकाला कैंडल मार्च

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

Leave a Reply