उसावां में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने बाले अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा…

बदायूं। उसावां विकास खंड की ग्राम पंचायत हजारा में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी बनाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी की यूजर आईडी से न बनाकर किसी अन्य की आईडी से बनाया जा रहा है। सचिव नेम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है।ग्राम पंचायत अधिकारी नेम सिंह ने दर्ज बताया है।कि वह हजारा में एक जुलाई से तैनात हैं।कुछ जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र उनके सामने आए हैं,उनमें यूजर आईडी गलत है। कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी जन्म व मृत्यु प्रमाण बनाने का काम कर रहा है।वह जिस यूजर आईडी, ई-मेल और मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहा है, वह फर्जी है।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
Like this:
Like Loading...
Related