थाना सहसवान पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता…
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल..
बदायूं।थाना सहसवान पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।गोवंशीय पशुओं की तस्करी और हत्या के मामलों में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश शकील अहमद उर्फ बड्डे सोमवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है।दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में बड़ा खुलासा:-पुलिस पूछताछ में शकील ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों मोहम्मद शमशेर उर्फ समशीर, आमिर, बहारे आलम, ओमेन्द्र, बाबू और मनोज के साथ गोवंशीय पशुओं की हत्या करता था।इन लोगों को ओमेन्द्र और बाबू गांव कैशो की मढ़ैया से तथा मनोज ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली से आवारा पशु उपलब्ध कराते थे।जंगलों में हत्या करने के बाद आरोपी मांस की बिक्री करते और रुपये आपस में बांट लेते थे।आरोपी ने माना कि पुलिस ने उसके कई साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपता फिर रहा था।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

