जिला कारागार में निरूद्ध कैदी की उपचार के दौरान हुई मौत
दहेज एक्ट के अंतर्गत जिला जेल में था बंद
पुलिस ने मृतक कैदी को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा
बदायूं।जिला जेल में दहेज एक्ट के मामले में सजा काट रहे 32 वर्षीय नाजिम की उपचार के दौरान मौत हो गई।

नाजिम के पिता ने जानकारी देते हुए बताया नाजिम की शादी थाना कोतवाली सहसवान के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी रफीक की पुत्री सिम्मी से हुई थी सिमी ने उसके विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया था।जिसमें वह फैसले के लिए हर बार₹500000 की मांग कर रही थी।
पैसों की व्यवस्था न होने पाने के कारण मेरा पुत्र नाजिम जेल में बंद था जेल से सूचना मिली कि नाजिम की तबीयत खराब है।मैं उसे देखने पहुंचा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी।पुलिस ने मृतक नाजिम के शव को चिकित्सीय परीक्षण हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

