रात्रि के समय घर के पास फोटो स्टेट कराने गई दलित युवती के साथ की छेड़छाड़ गाली-गलौज मारपीट
रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर जान से मार देने की आरोपी ने दी धमकी
युवती ने आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र निवासिनी एक पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह दलित जाति की युवती है बहरात के समय लगभग 9:30 बजे अपने घर के पास अभिलेखों की फोटो स्टेट कॉपी करने गई थी जहां बीच रास्ते में उसे अंकित ठाकुर पुत्र अनिल एवं ओमपाल का एक लड़का जो सबसे बड़ा है वह मिल गया था।
उपरोक्त लोगों ने मेरे साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी।मैंने जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने मुझे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की तथा रिपोर्ट दर्ज कराई जाने पर जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी भाग गए पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 231 धारा 115/2/ 351 / 3 352 74 अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न की कई धाराओं में अपराध पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी तथा पीड़ित युवती को चिकित्सीय परीक्षणहेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर भेजा है।
रिपोर्ट- एस.पी सैनी

