अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

थाना कोतवाली में दलालों के बढ़ते हस्तक्षेप के चलते पुलिस की हो रही किरकिरी के बाद प्रभारी निरीक्षक की कुंभकर्णी नींद टूटी

On: September 20, 2025 5:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

थाना कोतवाली में दलालों के बढ़ते हस्तक्षेप के चलते पुलिस की हो रही किरकिरी के बाद प्रभारी निरीक्षक की कुंभकर्णी नींद टूटी

प्रभारी निरीक्षक ने दलाल प्रवृत्ति के लोगों को थाना कोतवाली बुलाकर सरेआम लगाई फटकार, दोबारा थाना परिसर में प्रवेश करने पर चेतावनी देकर चेताया 

प्रभारी निरीक्षक के इस निर्णय से क्षेत्र में जमकर हो रही है प्रशंसा 

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा प्रदेश भर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलेस्ट की नीति को सत प्रतिशत धरातल पर दिखाई देने के उद्देश्य को लेकर पुलिस महानिदेशक द्धारा थाना प्रभारियों को थानों में दलाली पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के दिए गए निर्देशों के बावजूद सहसवान थाना कोतवाली में दलालों को पूर्ण रूप से संरक्षण मिला हुआ था जिसके चलते थाना कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली कि जनपद घर में चर्चा हो रही थी इसी चर्चा के दौरान चर्चा है 8 सितंबर को थाने की कुर्सी पर बैठकर फरियाद सुन रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश सिंह ने एक फरियादी से फरियाद के नाम पर मदद करने के लिए₹20000 की मांग की थी जिस पर₹12000 में सौदा पड़ जाने के चलते पीडि़त फरियादी से उसी न्याय की कुर्सी पर बैंठकर रिश्वत की ₹12000 की रकम ले ली।

मौके पर उपस्थित एंटी करप्शन टीम ने उपरोक्त दरोगा कमलेश सिंह को तत्काल दबोच लिया और उसे पकड़कर थाना कोतवाली उझानी लेकर पहुंची जहां उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। तथा उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार की रकम लेने का मुकदमा दर्ज कराया गया।

चर्चा है कि उपरोक्त मामले में थाना जरीफ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी जो हाल निवासी अकबरा बाद में रह रहा है आरोप है इस दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति ने वरिष्ठ उप निरीक्षक और पीड़ित व्यक्ति के बीच रिश्वत की सौदेबाजी कराई थी।जिसकी चर्चा थाना कोतवाली में कई दिनों से हो रही थी सूत्रों का कहना है की कई पुलिस कर्मियों ने उपरोक्त दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति से कहा भी था कि तुम्हारी वजह से थाना कोतवाली पुलिस की इज्जत दांव पर लग गई और एक दरोगा जी को जेल जाना पड़ा।
इससे पूर्व भी 8 सितंबर को समाचार पत्र में भी सहसवान कोतवाली में दलालों का एक छत्र राज दलालों की हो रही है।बल्ले-बल्ले डेडलाइन से एक समाचार प्रकाशित हुआ था।

समाचार प्रकाशित होने के बाद थाना कोतवाली सहसवान में प्रभारी निरीक्षक द्धारा कई दलाल प्रवृत्ति के लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उन्हें निर्देश किया गया कि वह थाना कोतवाली में बेवजह आना बंद कर दें परंतु बीते 6 साल से थाना कोतवाली सहसवान द्धारा अपने सर का ताज बनाकर दलाली कर रहे थाना जरीफ नगर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी हाल निवासी मोहल्ला अकबराबाद के दलाल प्रवृत्ति के युवक द्वारा थाना कोतवाली सहसवान में प्रवेश करना पीड़ित व्यक्तियों से संपर्क करके संबंधित हल्का आरक्षी तथा हल्का उपनिरीक्षक से उनकी सौदेबाजी करने में उसका कार्य बदस्तूर जारी रहा चर्चा तो यहां तक है कि थाना कोतवाली सहसवान का कोई भी स्टाफ कर्मचारियों चाहे वह दरोगा हो चाहे वह हल्के का आरक्षी चीता मोबाइल हो डायल 112 पुलिस के अलावा अन्य मूवमेंट पुलिस सभी के नंबर उपरोक्त दलाल प्रवृत्ति के मोबाइल में मौजूद हैं।और उसका मोबाइल नंबर उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारियों के मोबाइलों में सेव है।जिसके कारण उपरोक्त दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति को अपना परिचय देने में तथा सौदेबाजी करने में मोबाइल पर कोई दिक्कत नहीं होती उपरोक्त दलाल मोबाइल पर ही पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए मोबाइल पर ही सेटिंग कर देता था।

आज उस सेटिंग की प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने पूर्ण रूप से हवा निकाल दी प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उपरोक्त दलाल प्रवृत्ति का व्यक्ति थाना कोतवाली के ठीक सामने शाम चार पांच बजे के लगभग एक होटल पर बैंठा हुआ चाय की चुस्की ले रहा था।प्रभारी निरीक्षक की उपरोक्त दलाल पर नजर पड़ गई और उन्होंने आरक्षियों को संदेश देकर तुरंत थाने बुला लिया दलाल यह समझा कि आज तो कोतवाल साहब ने स्वयं बुलाया है।कोई बड़ा गेम मिलने वाला है।परंतु उसे क्या पता था की सरेआम प्रभारी निरीक्षक द्धारा उसे सार्वजनिक रूप से यह कहते हुए अपमानित किया जाएगा।कि अगर दोबारा थाने में दिखाई दे गया तो मुकदमा लिखकर जेल भेज दूंगा जबकि विरोध में दलाल प्रवृत्ति के युवक द्धारा कहा गया कि वह कोई हिस्ट्रीशीटर नहीं है।आप उसे किस जुर्म में जेल भेज देंगे मैं तो समाजसेवी हूं और एक पार्टी का निष्ठावान निर्भीक सक्रिय जुझारू कर्मठ लग्नशील परिश्रमी कार्यकर्ता हूं और उसी सक्रियता के चलते वह लोगों के पीड़ित होने पर उनकी सेवा करने के लिए थाना कोतवाली में आता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बात सुनकर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने उपरोक्त दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति को थाना कोतवाली से बाहर का रास्ता दिखा दिया और चेतावनी दी कि वह थाना कोतवाली के इर्द-गिर्द दिखाई न दे दे वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा।
बताया जाता है।कि प्रभारी निरीक्षक ने अपने स्टाफ को भी सख्त हिदायत दी है कि वह उपरोक्त दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति को थाना कोतवाली में प्रवेश न करने दें और उससे कोई भी संपर्क ना करें अगर उनके संज्ञान में कोई बात आती है तो उस अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।जिसकी चेतावनी का असर शाम 5:00 बजे के बाद थाना कोतवाली के स्टाफ कर्मचारियों की जुबान पर लोगों को सुनाई दिया।
अब देखना है कि उपरोक्त दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति को जो अपने आप को एक राजनीतिक पार्टी का निष्ठावान जुझारू कार्यकर्ता बताता है पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए वह थाना कोतवाली में पहुंचकर येन-गेन प्रकरण समझौते कराता है उसे थाना कोतवाली के द्धार शुक्रवार से बंद हो निरूद्ध हो गए जिसकी चर्चा नगर में प्रत्येक जागरूक लोगों के जुबान पर तैर रही है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply