चार साल की बच्ची से टॉफी के नाम पर दरिंदगी, थाने गया पिता तो पुलिस ने गाली देकर भगाया
घटना की खबर आग की तरह फैली, चौकी पर नही हुई सुनवाई तो मामला हिन्दू संगठनों तक पहुंचा
सीओ सुनील कुमार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
बदायूं में चार साल की बच्ची से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया।लहूलुहान हालत में बच्ची मिलने के बाद परिवार के लोग गुरुवार दोपहर बाद चौकी आसफपुर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने पीड़ित पक्ष की तहरीर फेंक दी और उनको गाली देकर भगा दिया। पीड़ित की जब सुनवाई नहीं तो आज शुक्रवार की सुबह उसने बजरंग दल समेत अन्य हिन्दूवादी संगठनो को घटना की सूचना दे दी।

सीओ ने सुनी बात और दिया कार्रवाई का भरोसा:-इसी दौरान सूचना मिलते ही सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह थाने पहुंचे और पीड़ित की बात सुनी। उन्होंने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई कराने व दोषी पर कठोर कार्रवाई करने का अश्वासन दिया इसके बाद संगठन पदाधिकारी व परिवार के लोग शांत हुए।

