अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कीटनाशक पीकर डीएम कार्यालय पहुंचे दुष्कर्म के आरोपी जितेश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ एक और मुकदमा..

On: September 19, 2025 11:30 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कीटनाशक पीकर डीएम कार्यालय पहुंचे दुष्कर्म के आरोपी जितेश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ एक और मुकदमा..

बदायूं।कीटनाशक पीकर डीएम कार्यालय पहुंचे दुष्कर्म के आरोपी जितेश गुप्ता पर अब सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए उसने इस तरह का कृत्य किया। अस्पताल से उपचार खत्म होने के बाद पुलिस उसको जेल भेजने की तैयारी की है।

कार्रवाई से बचने के लिए दुष्कर्म के आरोपी ने मंगलवार को कीटनाशक पी लिया और डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र लेकर पहुंच गया।उसकी हालत बिगड़ी तो कर्मचारियों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।तीसरे दिन भी वह अस्पताल में रहा।उसकी हालत में सुधार है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊकला के रहने वाले जितेश गुप्ता पर 10 सितंबर को दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। वह खुद को निर्दोष बताते हुए शिकायती पत्र लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा। उससे पहले उसने कीटनाशक पी लिया था। उसकी हालत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीसरे दिन भी वह उपचाररत रहा है।उसकी हालत में डॉक्टरों ने सुधार बताया है। अब वह खतरे से बाहर है।उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने के एसआई चमन गिरी की ओर से एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस व प्रशासन को परेशान करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply