अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नगर एवं देहात क्षेत्र में चोरी घटनाओं का सिलसिला रुकने का नहीं ले रहा नाम, अज्ञात चोर क्षेत्र में प्रत्येक दिन चोरी की घटनाओं को दे रहे हैं अंजाम

On: September 18, 2025 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर एवं देहात क्षेत्र में चोरी घटनाओं का सिलसिला रुकने का नहीं ले रहा नाम, अज्ञात चोर क्षेत्र में प्रत्येक दिन चोरी की घटनाओं को दे रहे हैं अंजाम

चोरी की घटनाओं से नगर एवं क्षेत्र की जनता हो रही है भयभीत,चोरी घटनाओं को रोक पाने में थाना पुलिस अब तक नाकाम

चोरी घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस कर रही है हिल हुज्जत,एक व्यापारी ने प्रतिष्ठान बंद करके भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी तो पुलिस ने मामला किया दर्ज 

सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्धारा बीते कई महीने से ताबड़-तोड़ चोरी घटनाओं को अंजाम देने से जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।वही क्षेत्र की जनता भी भयभीत हो गई है नगर एवं देहात क्षेत्र में शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो अज्ञात चोरों द्धारा चोरी घटनाओं को अंजाम तक ना पहुंचाया जाता हो चाहे बाइक चोरी की घटना हो मकान में दुकान में गोदाम में प्रत्येक दिन किसी न किसी रूप में अज्ञात चोरों द्धारा चोरी घटनाओं की वृद्धि से जहां पुलिस का मनोबल गिर रहा है वही पुलिस की भी छवि क्षेत्र की जनता में खराब होती जा रही है।जबकि उत्तर प्रदेश सरकार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।और उसका लक्ष्य भी है।की प्रदेश में अपराध एवं अपराधी किसी भी कीमत पर रहने नहीं चाहिए।परंतु सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र में ऐसा हो पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

शुक्रवार की रात नगर के बाजार विल्सनगंज के मुख्य चौराहे पर तैनात पुलिस टीम के बावजूद मात्र 50 कम की दूरी पर अज्ञात चोरों द्धारा मोनिश चौधरी पुत्र मुदस्सिर हुसैन निवासी मोहल्ला चौधरी की परचूनी दुकान में अज्ञात चोर पीछे से ताला तोड़कर 60 से 65000 की नगदी एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए पीड़ित मोनिश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया परंतु पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने पर टाल दिया।जिस पर पीड़ित मोनिश चौधरी ने अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके उसके सामने भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी तथा घोषणा की जब तक मामला दर्ज नहीं हो जाता तब तक उसकी भूख हड़ताल आंदोलन जारी रहेगा मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और व्यापारी मोनिश को रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर थाना कोतवाली ले गई और उसे रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन देकर अपराध संख्या 386 पर धारा 303/4,305 के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।काश: पीड़ित व्यापारी मोनिश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना पुलिस को भूख हड़ताल आंदोलन प्रारंभ करने की धमकी नहीं दी होती तो शायद मामला पुलिस ठंडा बस्ती में डालकर टॉय टॉय फिश कर देती।परंतु पीड़ित व्यापारी की मेहनत रंग लाई और पुलिस को पीड़ित व्यापारी के सामने झुका कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध संख्या 386 धारा 303/4, 305 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली अगर पुलिस ने मामला पहले ही दर्ज कर लिया होता तो शायद व्यापारी मोनिश चौधरी को भूख हड़ताल आंदोलन जैसा कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ता।पीड़ित व्यापारी ने तो अपने प्रार्थना पत्र में अवगत कराया था की बाजार के मुख्य चौराहे पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी घटना को अंजाम देने से व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।मुख्य बाजार में अज्ञात चोरों द्धारा चोरी घटना को अंजाम देना अच्छा नहीं है।

वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में भीकम यादव पुत्र बदन सिंह की दूध डेरी से अज्ञात चोर बृहस्पतिवार की रात बृहस्पतिवार की रात कंप्यूटर कांटा एवं अन्य सामान चोरी करके नौ दो ग्यारह हो गए पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।परंतु पुलिस ने पीड़ित भीकम यादव के प्रार्थना पत्र को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply