आधी रात में पुलिस ने दी दबिश, डरकर खेत में भागे ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लगाया पीटने का आरोप..
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सेमरमई में सोमवार की रात पुलिस की दबिश के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,रात करीब 12 बजे बिनावर थाना पुलिस की टीम ने पशु तस्करी के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में गांव सेमरमई दबिश दी।इस दौरान गांव निवासी शाकिर अली अपने घर के बाहर झोपड़ी के पास चारपाई पर लेटे हुए थे।

घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप:-ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गांव में कई घरों में तोड़फोड़ की।कई लोगों के साथ मारपीट भी की।पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले गई।घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।एसएसपी डॉ बृजेश सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

