Surya Grahan 2025 : हाल ही में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था और अब साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात में लगेगा। पितृ पक्ष का समापन और नवरात्रि पर्व का आरंभ ग्रहण काल में ही होगा। अब सवाल ये उठता है कि क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा और क्या इसका सूतक काल मान्य होगा। यहां हम आपको इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी बताएंगे जिससे आपका सारा कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा।
Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण कब लग रहा है 2025 में
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगी। ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।
21 सितंबर 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां पर इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा।
Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं
सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 21 सितंबर 2025 का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन जिन क्षेत्रों में इसकी दृश्यता रहेगी, वहां पर सूतक काल मान्य होगा।