सहसवान कोतवाली क्षेत्र में खुलेआम हो रहा है जुआ..
जगह-जगह लगे जुआरियों के फड,पुलिस कर रही है जमकर धन उगाही, जुए का हो रहा है वीडियो वायरल
बदायूँ (सहसवान) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र में जुआरियों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।हजारों रुपए की नोटों की गड्डियों के साथ जुआ खेलते कुछ लोगों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो जरिफपुर गढ़िया क्षेत्र का बताया जा रहा है। (समर इंडिया समाचार पत्र किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर और देहात क्षेत्र में जगह-जगह जुए के फड़ संचालित हो रहे हैं, जिससे माहौल बिगड़ रहा है। जुआ खेलने वालों की यह हरकतें अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं।
लोगों का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी के चलते जुआ के अड्डे फल-फूल रहे हैं और युवा वर्ग इसमें दिन पर दिन फंसते जा रहे हैं।फिलहाल वायरल वीडियो (कहां का है इसकी समर इंडिया पुष्टि नहीं करता है) के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जाता है|की नगर एवं देहात क्षेत्र में खुलेआम जुए के फड़ आपको सार्वजनिक स्थानों पर देखने को मिलेंगे जिसे देखने के बाद लगता है की थाना कोतवाली पुलिस द्धारा जुआ के शौकीन लोगों को शौक पूरा करने की खुली छूट दे दी गई है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

