अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने आए युवक को इको कार ने टक्कर मारकर किया घायल

On: September 15, 2025 8:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने आए युवक को इको कार ने टक्कर मारकर किया घायल

युवक की हालत नाजुक, परिजन युवक को लेकर हायर सेंटर हुए रवाना

घायल युवक को पहुंचाने आया इको कार चालक फरार, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में

सहसवान (बदायूं) नगर में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला को देखने के लिए थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकरईया निवासी दुर्वेश पुत्र बेदराम को बदायूं मेरठ राज्य मार्ग जहांगीराबाद चौराहे के निकट विपरीत दिशा से आ रही इको कार संख्या DL9 सीएबी 64 62 के चालक ने जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया।टक्कर के बाद कार चालक स्वयं घायल युवक को एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचा जहां भर्ती कर या बाद में उसके परिजन पहुंच गए।

मौके पर पहुंची पुलिस घटना को अंजाम देने वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया है|जबकि कार चालक भागने में सफल हो गया। घायल की हालत नाजुक होने पर निजी चिकित्सालय की चिकित्सक ने घायल दुर्वेश को हायर सेंटर ले जाने की परिजनों को सलाह दी जिस पर परिजन उसे लेकर रवाना हो गए हैं मामले की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई है।

रिपोर्ट -एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply