अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान विधुत उपखंड कार्यालय पर एक दिवसीय मेगा शिविर का हुआ आयोजन

On: September 15, 2025 7:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान विधुत उपखंड कार्यालय पर एक दिवसीय मेगा शिविर का हुआ आयोजन

शिविर में 7.80 लाख की वसूली, बकायेदारों के 125 कनेक्शन किए विच्छेद

सहसवान (बदायूं) विद्युत उपखंड कार्यालय सहसवान में आज सोमवार को अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली उपभोक्ताओं त्रुटि पूर्ण बिल, खराब मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान विभाग ने राजस्व वसूली पर जोर तथा उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया।

उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान करीब 7.80 लाख रुपये की वसूली की गई। बिल सुधार के लिए आए 50 उपभोक्ताओं में से 40 के बिल मौके पर सही कर दिए गए। इसके अलावा 15 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और बकायेदारों के लगभग 125 कनेक्शन काट दिए गए।
शिविर में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारीयों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर समाधान किया।शिविर में एसडीओ विपिन गुप्ता, जेई टाउन डी, एन, प्रसाद, जेई ग्रामीण हरिशंकर प्रसाद, बाबू हरदेव व अजीत, टीजी-2 सुनील बाबू और ललित विभागीय स्टाफ में सुनील यादव, रहमान,पप्पन, फैजान और मुबारक अली उपस्थित थे।
खंड विकास अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि विभागीय शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और राजस्व वसूली को बढ़ावा देना है।ऐसे शिविर भविष्य में भी लगाए जाएंगे।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply