अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अपराधी प्रवृत्ति, दबंग युवक ने महिला के घर पहुंच कर खुलेआम जान से मार देने की दी धमकी

On: September 15, 2025 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अपराधी प्रवृत्ति, दबंग युवक ने महिला के घर पहुंच कर खुलेआम जान से मार देने की दी धमकी

पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से न्याय की तथा सुरक्षा का प्रबंध किए जाने की लगाई गुहार,

सहसबान(बदायूं) नगर के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर निवासिनी पीड़ित उषा देवी पत्नी रामचंद्र मोहल्ले के ही एक दबंग प्रभावशाली दलाल अपराधी किस्म के राजवीर सिंह उर्फ नन्हे पुत्र ठाकुरदास पर घर पहुंच कर गाली गलौज अभद्र व्यवहार तथा जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अपनी तथा परिवार की सुरक्षा का बंदोबस्त कराए जाने की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला उषा देवी ने कहा कि मोहल्ले का ही निवासी नन्हे उर्फ़ राजवीर पुत्र ठाकुरदास जो की हेकड व बदमाश दलाल प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो दिन भर छूट पर लोगों को पैसे देकर जुआ खिलाने का धंधा करता है जिसकी स्थानीय पुलिस से मधुर संबंध है मधुर संबंधों के चलते उपरोक्त बदमाश राजवीर सिंह उर्फ नन्हे उसके घर पर आया और बेवजहां घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज करने लगा जब मैं उसका विरोध किया तो उसने कहा कि अगर मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो तुझे जान से मार दूंगा। पीड़ित महिला ने बताया की उसके पति ने अपनी भूमि बबलू तथा भूरे को बेच दी थी जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने उक्त लोगों से ब्याने के पैसे वापसी करा दिए और मामले को रफा दफा करा दिया।

महिला का आरोप है जिसको लेकर राजवीर उर्फ नन्हे रंजिश मनने लगा है।आए दिन मेरे घर पर पहुंच कर गाली गलौज करता है।कहता है, कि तूने मेरी बिना मर्जी के फैसला कैसे कर लिया जिसका विरोध करने पर वह एक बार मुझ पीड़िता को मारने पीटने पर आमदा हो गया मेरे द्धारा शोर मचाए जाने मोहल्ले के लोगों ने आरोपी के चंगुल से मुझे बचाया पीड़िता ने बताया कि उसने थाना कोतवाली में भी मामले की शिकायत की परंतु पुलिस ने उसे नजरअंदाज कर दिया थाना कोतवाली पुलिस द्धारा नजर अंदाज की जाने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सुरक्षा का प्रबंध कराए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply