बरेली में अभिनेत्री Disha Patni और उनकी बहन खुशबू पाटनी के घर के बाहर हवाई फायरिंग की घटना हुई। गोल्डी बरार नामक फेसबुक अकाउंट से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। पोस्ट में कहा गया कि प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया गया है और सनातन धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है।
Odisha : एचओडी पर यौन उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई न होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, प्रिंसिपल समेत 2 गिरफ्तार
Disha Patni की बहन खुशबू ने वीडियो जारी किया तो इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ी थी
जुलाई में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों के लिवइन रिलेशनशिप में रहने पर टिप्प्णी की थी। इसके विरोध में दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने वीडियो जारी किया तो इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ी थी। बाद में खूशबू ने नये वीडियो में कहा था कि कुछ लोग मेरे बयान को संत प्रेमानंद महाराज के विरुद्ध भी जोड़ रहे हैं। मैंने उनके विरुद्ध कोई टिप्पणी नहीं की, उनका आदर करती हूं। कई बयान-वीडियो के बीच गोल्डी बरार गिरोह की ओर से संतों के विरुद्ध टिप्पणी करने वालों को धमकी भरी पोस्ट की गईं थी।

