अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नगर पालिका निधि से नगर के मोहल्ला अकबराबाद में बन रहा है दसवां संस्कार स्थल 

On: September 11, 2025 5:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर पालिका निधि से नगर के मोहल्ला अकबराबाद में बन रहा है दसवां संस्कार स्थल 

दसवां संस्कार स्थल न होने से नगर वासियों को परेशानी का करना पड़ता था सामन

नगरवासियों में हर्ष की लहर पालिका अध्यक्ष के निर्णय की नगर में हो रही है जमकर प्रशंसा

सहसवान (बदायूं) नगर सहसवान के हिंदू संप्रदाय के लोगों को अपने मृतक परिजनों के दसवां संस्कार कार्यक्रम कराए जाने के लिए कोई सुनिश्चित स्थान ना हो पाने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसी परेशानी को मध्य नजर रखते हुए पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैंठक में नगर के मोहल्ला अकबराबाद में पालिका की खाली पड़ी भूमि पर दसवां संस्कार स्थल नगर पालिका के निधि कोष से बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

जिसे सर्वसम्मति से बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पारित कर दिया इसके उपरांत नगर पालिका परिषद सहसवान द्धारा अकबराबाद मोहल्ले में दसवां संस्कार कार्यक्रम भवन बनवाए जाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए दसवां संस्कार भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कार्यदाईं संस्था द्धारा करा दिया गया।अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की अकबराबाद मोहल्ले में पानी की टंकी के पीछे नगर पालिका परिषद की खाली पड़ी भूमि पर बोर्ड द्धारा प्रस्ताव के उपरांत दसवां संस्कार भवन का निर्माण कार्य लगभग 25 लाख रुपये की लागत से प्रारंभ कर दिया गया।

भवन में दो कमरे बरामदा,शौचालय, बाथरूम, पेयजल सहित सभी सुविधाओं से युक्त दसवां संस्कार भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।निर्माण कार्य पूर्ण होते ही नगर की जनता को दसवां संस्कार भवन कार्यक्रम संपन्न करने के लिए खोल दिया जाएगा।रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply