तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल..
बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के परिजनों ने बताया कि गदरौली गांव निवासी 32 वर्षीय वीरेश पुत्र मुन्ना लाल अपने साथी राम अवतार के साथ अपनी नानी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए बझान्गी गांव जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

