सरेराह दो युवतियों से की छेड़खानी, आरोपी युवक बोला- न जिऊंगा और न जीने दूंगा..
बदायूं में प्रशिक्षण के बाद कर घर लौट रहीं दो युवतियों को युवक ने रास्ते में रोककर उनसे छेड़खानी शुरू कर दी।युवतियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।उझानी व बिल्सी क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियां एक प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह प्रशिक्षण सत्र समापन के बाद घर लौट रही थीं। उनके साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा युवक उनका पीछा करते हुए नौशेरा गांव के पास आ गया और छेड़खनी करने लगा। उसने कहा कि न जिऊंगा और न जीने दूंगा।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

