अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UK News : नैनीताल के ओल्ड लंदन हाउस में भीषण आग, प्रो. अजय रावत की बहन की मौत; ढाई घंटे में पाया गया काबू

On: August 28, 2025 11:30 AM
Follow Us:
UK News
---Advertisement---

UK News : नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मोहन को चौराहे पर स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस की ऊपरी मंजिल में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। यह इमारत 1863 में बनी थी और काफी पुरानी तथा लकड़ी से निर्मित होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

UK News : प्रो. अजय रावत की बहन की दर्दनाक मौत

 

इसी इमारत में अपने बेटे निखिल के साथ रह रहीं प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन शांता बिष्ट (86) की आग में झुलसकर मौत हो गई। आग बुझाने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने उनका शव बरामद किया। यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया।

UK News : ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई आग

 

बुधवार रात 9:54 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भीषणता को देखते हुए आसपास के घरों और दुकानों को खाली करा दिया गया और बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

 

Uttarakhand News : आपदा पर चर्चा या राजनीति? सीएम धामी ने विपक्ष पर लगाया जनता का पैसा बर्बाद करने का आरोप

UK News : वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, कारणों की जांच जारी

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शैलेश नेगी और एसडीएम नवाजिश खलीक समेत कई अधिकारी पहुंच गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!