मंदिर परिसर में नमाज़ पढ़ने बाले अली मोहम्मद के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की..
पुलिस ने अली मोहम्मद को पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
बदायूं। मंदिर परिसर में बैठकर नमाज अदा करने वाले मुस्लिम व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस को यह सबूत भी मिले हैं कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से यह कृत्य किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनाक्रम का वीडियो चार्जशीट का आधार बना है। जबकि अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कोर्ट में पैरवी करने की बात कह रही है।पुलिस ने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ निवासी अली मोहम्मद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।अली मोहम्मद को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। उस पर यह आरोप है कि मंदिर परिसर में मौका पाकर उसने नमाज अदा की।
जबकि इसके लिए उसे मस्जिद में जाना चाहिए था। न तो वह चलने फिरने में अक्षम था और न ही कोई ऐसी ठोस वजह वह अपने बयान में पुलिस को बता सका जो यह साबित करे कि उसने ऐसा करके कोई गुनाह नहीं किया है।ऐसे में पुलिस ने भी माना कि यह हरकत केवल सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से की गई थी। भावनाएं हुई थीं आहत दरअसल, यह मुकदमा हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की ओर से दर्ज किया गया था। इसके मुताबिक 28 जून की शाम वह गांव में गश्त कर रहे थे। जब हम लोग हनुमान ब्रह्मदेव मंदिर के पास पहुंचे तो वहां देखा कुछ लोग भीड़ लगाए खड़े हुए थे।
मामले की जानकारी ली गई तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने एक वीडियो दिखाया। जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति मंदिर परिसर में नमाज पढ़ता दिखा। भीड़ हिंदूपक्ष की थी और इसी बात का विरोध चल रहा था। जानकारी करने पर पता लगा कि वह व्यक्ति पापड़ गांव का ही रहने वाला अली मोहम्मद है। इसके बाद अफसर एक्शन मोड़ में आए और कार्रवाई कर दी गई।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

