छत पर बंदर भगाने गए छात्र की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम,
हाईटेंशन लाइन से स्टील का पाइप छूने से हुआ हादसा..
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर का है मामला
बदायूं।जरीफनगर थाना क्षेत्र में छत पर बंदर भगाने गए छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि छात्र ने बंदर को भगाने के लिए छत पर रखा स्टील का पाइप उठाया,जो हाईटेंशन लाइन से छू गया था।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के रहने वाले विजय प्रताप यादव फौज से सेवानिवृत होकर अब पुलिस में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके दो बेटे थे।बड़ा बेटा पीयूष यादव कक्षा 11 का छात्र है। छोटा बेटा मयंक यादव (14 वर्ष) कक्षा सात में पढ़ता था।

उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे। आनन-फानन उसको निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

