पंचायत सहायिका ने पंचायत घर में हुई चोरी की रिपोर्ट एक युवक के विरुद्ध नामजद लिखाई
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की प्रारंभ
सहसवान (बदायूं ) थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोयस पर तैनात पंचायत साहियका निशा पुत्री नीरज कुमार निवासी करने थाना जरीफनगर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ग्राम पंचायत कार्यालय पर पंचायत सहायका पद पर तैनात है।वह जब पंचायत कार्यालय खोलने के लिए पहुंची तो इसका मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।मामले की जानकारी तत्काल ग्राम प्रधान को दी गई।मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने देखा की कार्यालय में एक डेल कंप्यूटर,एक डीवीआर , सीसीटीवी कैमरे अन्य सामान एवं फाइलें कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।
छानबीन करने पर पता चला की चोरी करने वाला कोई अज्ञात नहीं जनपद संभल के थाना कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम सिरोरा ताजी निवासी नीरज उर्फ नीलू पुत्र धीरेंद्र है जो उसके पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर उपरोक्त सामान चोरी कर ले गया पंचायत सहायिका द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 188 धारा 305A, 324 /4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

