बड़े भाई ने पढ़ाई न करने पर छोटे भाई को डांटा, डांट पिलाए जाने से नाराज छोटा भाई संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता
परिवार में मचा हड़कंप परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल
बड़े भाई ने थाने में छोटे भाई की गुमशुदी का मामला कराया दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम नररू पसा निवासी अरुण पुत्र पप्पू ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका छोटा भाई मनीष का पढ़ाई में मन नहीं लगता था।मनीष के पढ़ाई न करने पर उसने उसे डांट दिया था।जिस पर गत दिवस 9:00 बजे के लगभग मनीष घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जब मनीष शाम तक घर नहीं आया तब उसे परिचित रिश्तेदार में इधर-उधर तलाश किया।परंतु उसका कोई पता नहीं चला मनीष के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने के कारण परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है तथा परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।पीड़ित अरुण के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 139 धारा 137/2 के अंतर्गत मनीष के लापता होने की सूचना दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

