देवर व जेठ ने घर में अकेली युवती को देखकर की छेड़छाड़, युवती द्धारा पति को मामला बताए जाने पर पति ने आरोप को बताया बेबुनियाद
पीड़िता के पिता ने सास पति नंद जेठ देवर के विरुद्ध संगीन धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना कादरचौक क्षेत्र निवासी एक पीड़ित ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी ग्राम रमजानपुर निवासी नियाज अहमद पुत्र फिरासत हुसैन के साथ की थी तथा अपनी हैसियत से ज्यादा पैसा खर्च किया था।परंतु शादी के बाद से ही उपरोक्त लोग उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे प्रताड़ित करने में मेरी पुत्री की सास जुलेखा नंद गुलनाज अमरीन जेठ बिलाल अहमद देवर जाकिर अहमद आदि लोग एक राय होकर उसके साथ दहेज मांग को लेकर मारपीट एवं उत्पीड़न करने लगे पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की 4 अप्रैल वर्ष 2025 को घर के सभी सदस्य ग्राम में ही किसी रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में दावत खाने गए थे।जहां सिर्फ उसकी विवाहित पुत्री घर पर रह गई थी।

पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 248 धारा 85,115/2, 352,74, मुस्लिम दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 तथा दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl
रिपोर्ट -एस.पी सैनी (समर इंडिया)

