लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति उन छात्रों को दी जाएगी जो भविष्य में स्पेस टेक्नोलाजी और अंतरिक्ष विज्ञान में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।
अंतरिक्ष यात्रा अद्भुत, कल्पना करना असंभव : Shubhanshu Shukla
मुख्यमंत्री ने Shubhanshu Shukla को श्रीराम की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया
सोमवार को लोक भवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने शुभांशु शुक्ला को श्रीराम की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि शुभांशु प्रदेश के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। इस अभियान से पूरी दुनिया ने अंतरिक्ष में भारत की ताकत देखी है और उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

