अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने जिम्मेदार और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया : जेपी नड्डा

On: August 26, 2025 1:08 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

भोपाल। PM Modi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के ‘डेड लीडर’ को देश की अर्थव्यवस्था ‘डेड’ नजर आती है, जबकि भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिस्पांसिबल, रिस्पांसिव और रिपोर्ट कार्ड वाली सरकार का दौर शुरू किया।

सार्वजनिक नहीं होगी PM Modi की डिग्री

जेपी नड्डा सोमवार को मध्यप्रदेश के प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। जबलपुर पहुंचने पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने जबलपुर संभागीय कार्यालय में जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता भाजपा और कांग्रेस के बीच के फर्क जनता को समझाएं।

देश के लिए कांग्रेस अमावस्या है और भारतीय जनता पार्टी पूर्णमासी है। लोग पूर्णमासी को महसूस कर सकें, इसके लिए हमें उन्हें बार-बार अमावस्या की याद दिलानी होगी। 2014 भारतीय राजनीति का टर्निंग पाइंट है, जनता को बताएं। प्रधानमंत्री मोदी ने रिस्पांसिबल, रिस्पांसिव और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया। डेड कांग्रेस के डेड लीडर ही हमारी अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनामी बता रहे हैं, जबकि हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। विरोधी भी मानते हैं कि राष्ट्रीयता और संगठन के मामले में भाजपा से कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देश का इकलौता वैचारिक दल है। हमने सत्ता के लिए कभी समझौते नहीं किए, अपने रास्ते नहीं बदले। लोगों की स्मृति छोटी होती है, इसलिए अपनी बात बार-बार कहने की जरूरत है। 2014 के पहले सरकारें आती थीं और जाती थीं। चुनावी घोषणा पत्र का कोई महत्व नहीं होता था। लेकिन, 2014 के बाद PM Modi ने जिम्मेदार और रिपोर्ट कार्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया।

PM Modi ने राजनीति की संस्कृति बदल दी। पहले सरकारें किसी एक समुदाय की, जाति की, वर्ग की या इलाके की होती थी। 2014 के बाद ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का दौर शुरू हुआ। अब जो सरकार है, वो किसी एक वर्ग या जाति की नहीं, बल्कि सभी की सरकार है।

उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी भी यही मानते हैं कि राष्ट्रीयता और संगठन के मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। आखिरकार 2024 में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। हमने जब तीन तलाक हटाने की बात कही, तो विरोधियों ने हमें प्रतिक्रियावादी और सांप्रदायिक कहा।

लेकिन, कार्यकर्ताओं की ताकत और PM Modi की इच्छाशक्ति से इस बुराई को हटा दिया गया। आश्चर्य की बात है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, सीरिया, ईरान जैसे मुस्लिम देशों में भी जिसका प्रावधान नहीं था, उसे भारत में तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने जिंदा रखा। हमने वक्फ बोर्ड एक्ट भी पारित किया। जब-जब हमें अवसर मिला, हमने वो करके दिखाया, जो हम कहते हैं।

PM Modi ने रिस्पांसिबल, रिस्पांसिव और रिपोर्ट कार्ड वाली सरकार का दौर शुरू किया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें जनता को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का फर्क बार-बार बताना होगा। आपातकाल के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने यह कानून पारित कराया था कि प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर पर कोई कानून लागू नहीं होगा। हमारे PM Modi ने यह प्रस्ताव रखा है कि PM Modi समेत कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री अगर 30 दिन तक जेल में रहता है, तो 31वें दिन उसे अपना पद छोड़ना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!